फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा आज 14 केंद्र बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से जिले में राष्ट्रीय साधन सह योग्यता (एनएमएमएस) छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा को सुचारू, निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को देखते हुए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 4386 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हालांकि जिले में 4196 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने में पानीपत का प्रदेश में पहला स्थान है। परीक्षा को लेकर शनिवार को संबंधित केंद्र अधीक्षक को स्टेशनरी बैग वितरित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रविवार सुबह प्रश्न-पत्रों की पेटियां वितरित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें