फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अनिशा ने जीता रजत पदक

Sat, 20 Sep 2025 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राज्य स्तरीय 58वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अनिशा ने रजत पदक हासिल किया है। जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। ये प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर को सोनीपत के जिले में आयोजित की गई थी। अनिशा ने अंडर-17 आयु वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में सोनीपत की खिलाड़ी को हराया है।
विज्ञापन

अनिशा के पिता अनिल कुमार एक कंपनी में काम करते है और उनकी मां नीलम गृहिणी है। उनकी छोटी बहन ईशा और बड़ा भाई सरताज भी ताइक्वांडो का अभ्यास कर रहे हैं। अनिशा पिछले चार साल से कोच पूनम की देखरेख में शिवाजी स्टेडियम में ताइक्वांडो का अभ्यास कर रही है और जिला और राज्य स्तर पर 15 पदक हासिल किए है। कोच पूनम ने बताया कि वह पिछले चार साल से अभ्यास कर रही है। उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर 15 पदक हासिल किए है। उन्होंने बताया कि उनके पास रोजाना 50 से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते है। जिन्हें वह सुबह-शाम मैदान में पहुंचकर अभ्यास करा रही है।
खिलाड़ी अनिशा ने बताया कि वह ताइक्वांडो में देश के लिए पदक हासिल करना चाहती है। जिसके लिए वह सुबह-शाम मैदान में पहुंचकर पसीना बहा रही है। उन्होंने हाल ही में सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने इससे पहले भी जिला और राज्य स्तर पर 15 पदक हासिल किए है। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार और कोच को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें