पानीपत। सीआईए वन पुलिस ने फौजी नगर में जमीन विवाद में पिस्तौल से जानलेवा हमला करने मामले में फरार नौवें आरोपी को वीरवार शाम को अंसल के गेट नंबर तीन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करनाल के घरौंडा निवासी केहर सिंह के रूप में हुई है।
आरोपी ने पूछताछ में मामले पहले गिरफ्तार अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने के बारे में स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि इस मामले में पहले एक नाबालिग सहित आठ आरोपियों गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद