फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आयोग के सामने नौ महिलाओं ने रखी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। यहांदोनों पक्षों के साथ मामलों की सुनवाई की व समाधान का प्रयास किया।
विज्ञापन

कई मामलों में दूसरे पक्षों की गैर हाजिरी के कारण मामलों को विचाराधीन रखा गया। आयोग के समक्ष नौ महिलाओं के मामले सामने आए। जिनमें कुछ पारिवारिक स्तर के थे। इनमें चार की मौके पर सुनवाई कर समाधान कर दिया। एक मामले अनुसार एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। शेष चार को आयोग के विचाराधीन रखा गया।

महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं क्रियांवित की गई हैं। जिनका वर्तमान में महिलाओं को बड़े स्तर पर लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। महिलाओं की हिफाजत को लेकर महिला थानों का निर्माण किया गया है। जिनमें महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की जाती है व समाधान का प्रयास किया जाता है।
सरकार की ओर से टोल फ्री नंबर भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जारी किए गए हैं। इनके जरिये भी महिलाओं की समस्याओं पर अमल होता है। वाइस चेयरपर्सन ने कहा कि वे प्रदेश भर में आयोग में मिलने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर जिलेभर में महिलाएं की समस्याएं सुनी जाती हैं।
इसके साथ इनके समाधान का हर संभव प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना व एक परिवार को जोड़ना है। वे इस कार्य में पूरी रूचि लेती हैं और महिलाओं के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।
उन्होंने महिलाओं को कहा कि वे मेल मिलाप रखें व परिवार में ऐसा माहौल पैदा करें कि बाहर जाने की नौबत ही न आएं। इस मौके पर जिला प्रोटेक्शन अधिकारी रजनी, डीएसपी जसवंत, एडवोकेट मुनीष, एसएचओ सुरेश, एसएचओ महिला थाना रेखा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें