सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को घोषित किया गया। साइंस, कॉमर्स और ह्युमैनिटीज यानि आर्ट्स स्ट्रीम में पांच विद्यार्थी 98 से 99 प्रतिशत अंक लेकर जिले के टॉपर बने। इन पांच विद्यार्थियों में से चार छात्राएं और एक छात्र हैं। सबसे ज्यादा अंक आर्ट्स की निकिता ने 99 फीसदी हासिल किए और जिले में टॉप किया। उनके बाद साराह सेठी ने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। साइंस स्ट्रीम में द मिलिनियम स्कूल के छात्र निर्मित ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी स्ट्रीम में प्रथम और सभी स्ट्रीम में जिले में दूसरे स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स स्ट्रीम में डॉ. एमकेके स्कूल की छात्रा विधि ठाकुर 98 प्रतिशत और बाल विकास स्कूल की छात्रा दीक्षा 98 प्रतिशत अंक लाकर अपनी स्ट्रीम में प्रथम रहीं, लेकिन ओवरऑल में जिले में दोनों ने चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि इस बार सीबीएसई की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। स्कूलों की ओर के मिले रिजल्ट के आधार पर इन इन विद्यार्थियों ने अपनी स्ट्रीम में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
आर्ट्स टॉपर:
निकिता- 99 प्रतिशत
कभी ट्यूशन नहीं गई, घर पर रहकर की पढ़ाई: निकिता
डीएवी स्कूल हुडा की निकिता ने जिले में 99 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह कभी ट्यूशन नहीं गई। गांव नांदल खेड़ी की रहने वाली निकिता ने बताया कि उन्होंने अपना पूूरा ध्यान स्कूल में दिए गए होमवर्क पर रखा। उन्होंने कहा कि सभी टॉपिक पढ़ने के बाद रोज दो बार रिवाइज भी करती थीं। जब तक कांसेप्ट नहीं समझ आए, विषय को छोड़ा नहीं। कांसेप्ट समझ कर पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी।
साराह सेठी-98.4
पढ़ाई में पिता ने हमेशा मदद की: साराह सेठी
सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में बाल विकास स्कूल की छात्रा साराह सेठी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉपर सूची का दूसरे स्थान अपने नाम किया है। साराह ने बताया कि वह परीक्षा के समय में रात को ही पढ़ाई करती थीं। परिवार में पढ़ाई करने में उनके पिता उनकी मद्द करते थे। छह से सात घंटे सेल्फ स्टडी करती थी। परीक्षा के दौरान ट्यूशन जाने की वजाय घर पर ही टॉपिक क्लियर किया।
- साइंस टॉपर
निर्मित -98.2
रोजाना की 10 घंटे पढ़ाई: निर्मित
सीबीएसई साइंस में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले द मिलिनियम स्कूल के छात्र निर्मित ने बताया कि वह रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करते थे जिससे आज उनके अच्छे अंक आ पाए है। निर्मित ने बताया कि उनको शांत जगह में पढ़ना पसंद था जिससे वह हमेशा जल्दी सुबह उठकर अपनी पढ़ाई शुरू करते थे। परीक्षाओं के दौरान अपने डाउट क्लियर करने के लिए शिक्षकों को कॉल कर लेते थे, जिससे उन्हें विषय समझ में आ जाए।
- कामर्स टॉपर
विधि ठाकुर-98
पढ़ाई के साथ स्ट्रेस दूर करने को करती थीं डांस: विधि ठाकुर
सीबीएसई में कामर्स में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली डॉ. एमकेके की छात्र विधि ने कामर्स में अच्छे अंक प्राप्त किया। उसने बताया कि वह हर दो घंटे पढ़ाई करने के बाद गाने बजाकर डांस करती थी। जिससे उनका माइंड रिलेक्स रहे। विधि का सपना क्रिकेट कमेंटेटर बनने का है।
दीक्षा: 98 प्रतिशत
सेल्फ स्टडी करने से कर पाई अच्छे अंक प्राप्त: दीक्षा
सीबीएसई में कामर्स में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली दीक्षा ने बताया कि वह दिन में दो से तीन घंटे रेस्ट करने के बाद दिन भर पढ़ाई करती थी । वह सभी विषय का आंकलन करने के बाद कमजोर विषय पर सबसे ज्यादा जोर देती थी। उन्हें यदि कोई भी विषय समझ नहीं आता था तो वह डिजिटल तरीके से यू-टयूब व अन्य एप पर ऑनलाइन भी समझती थी जिससे उनकों विषय अच्छी तरीके से समझ में आ सके।