फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निधि ने कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुटानी गांव की निधि ने कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर गांव के साथ जिले का नाम रोशन किया है। किसान की बेटी निधि पदक लाकर उत्साहित हैं और अपना लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने का तय किया है।
विज्ञापन

निधि के पिता रणबीर सिंह किसान है। उनकी माता नीलम गृहिणी है। बड़ा भाई साहिल 12 वीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने 27 से 30 मार्च को बिहार के गया में आयोजित प्रतियोगिता में निधि ने हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने प्रतियोगिता में टीम के साथ स्वर्ण पदक हासिल कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। वह पिछले कई सालों से कबड्डी को लेकर मेहनत कर रही है।
कोच राजेश मलिक ने बताया कि निधि पिछले कई सालों से कबड्डी खेल को लेकर मेहनत कर रही है। पिता रणबीर सिंह द्वारा खेलों को लेकर हर संभव सहयोग किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप वह जिला और राज्य स्तर पर पदक प्राप्त कर चुकी थी। अब उसने राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किया है। 27 से 30 मार्च को बिहार के गया में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। जिससे परिवार और गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

बेटी लगातार कर रही हैं मेहनत
पिता रणबीर सिंह ने बताया कि वह पिछले कई सालों से कबड्डी खेल को लेकर लगातार मेहनत कर रही है। उसने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। साथ ही खेलों को लेकर परिवार की ओर से निधि को खेलों को लेकर हर संभव सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निधि का शुरूआत से ही कबड्डी खेल को लेकर रूचि है। वह राजाखेड़ी गांव में स्थित मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी में कबड्डी का अभ्यास कर रही हैं।
पिता के मार्गदर्शन में बढ़ रही आगे
खिलाड़ी निधि ने बताया कि वह पिछले कई सालों से कबड्डी खेल को लेकर लगातार अभ्यास कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप उसने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि पिता के मार्गदर्शन से ही उन्होंने कबड्डी खेल को लेकर अभ्यास करना प्रारंभ किया था। जिसके बाद उनकी कबड्डी में अच्छी रूचि बनने लगी। जिसके बाद उन्होंने सुबह-शाम अभ्यास किया। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाने का अपना लक्ष्य साधकर अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें