फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम निदेशक ने फिर दिए एनएचएम भर्ती रद्द करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर 2019 में स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत 66 विभिन्न पदों पर हुई भर्ती में घोटाला सामने आ चुका है। इसकी जांच सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा की जा चुकी है। बावजूद इसके डीसी व सिविल सर्जन के स्तर पर भर्ती को कैंसल नहीं किया जा रहा है। अब एनएचएम के निदेशक ने दोबारा आदेश जारी करते हुए कहा है कि भर्ती को कैंसल किया जाए। इस संबंध में पहले भी निर्देश जारी हो चुके हैं। डीसी व सिविल सर्जन को ये भर्ती कैंसल करनी है। एनएचएम मुख्यालय में इस संबंध में कोई भी जांच पेंडिंग नहीं है। वहीं दूसरी ओर जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी उन अभ्यर्थियों की पदवार सूची तैयार कर रहे हैं, जिनको चयन कमेटी ने 20 में से 20 अंक दिए थे। इस भर्ती में शामिल चयन कमेटी पर भी निदेशक की ओर से कार्रवाई के निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

चयन कमेटी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के हो चुके हैं निर्देश
मामले की जांच सीटीएम से कराई गई थी, इसमें ये साबित हुआ कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने करीबियों को स्थानीय होने का फायदा देकर 44 अभ्यर्थियों को 20 में से 20 अंक दिए। योग्य अभ्यर्थियों को दरकिनार किया गया। एनएचएम हरियाणा निदेशक प्रभजोत सिंह पदों को रद्द करने के आदेश दिए थे। निदेशक ने उन स्वास्थ्य अधिकारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जो भर्ती प्रक्रिया में शामिल थे, लेकिन विभाग ने आदेश को दरकिनार करते हुए दोबारा जांच शुरू कर दी है। निदेशक ने सिविल सर्जन से इस बाबत स्पष्टीकरण मांग लिया था कि जब मामले की जांच हो चुकी है तो दोबारा जांच कमेटी क्यों बनाई गई है। आदेशों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने दोबारा जांच कराने की प्रार्थना की थी।
गांव हथवाला निवासी रणबीर की शिकायत थी कि भर्ती में चयन कमेटी ने सीएचसी-पीएचसी और जिले के अंकों को महत्व नहीं दिया। सभी को स्थानीय होने का महत्व देकर 20 अंक दिए। हरियाणा सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक यह गलत है। एनएचएम हरियाणा के निदेशक ने जिला प्रशासन से जांच कराई थी। गड़बड़ी साबित होने पर डीसी धर्मेंद्र सिंह ने रिपोर्ट भेज दी थी। 30 दिसंबर 2020 को निदेशक ने महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा को भी पत्र भेजा था। जिला प्रशासन की रिपोर्ट का हवाला देकर उन्होंने लिखा था कि चयन कमेटी के सदस्यों ने सरकार की हिदायतों का उल्लंघन किया है। डीसी के माध्यम से सभी पदों को रद्द करें।अब दोबारा फिर भर्ती को कैंसल करने के निर्देश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें