फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के हाथ से निकले पार्षद, इनेलो के पास 12

Fri, 12 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण से पहले ही खेमेबंदी तेज हो गई है। इनेलो के दयानंद उरलाना ने चेयरमैनी का खुलकर दावा ठोक दिया है और 12 पार्षदों के समर्थन का दावा ठोका है। उन्होंने पार्टी के सांसद दुष्यंत चौटाला से सबका परिचय कराया। सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी पार्षदों को पार्टी की तरफ से पूरी मदद देने का भरोसा दिया। भाजपा के हाथों से पार्षद निकल जाने से नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। वे दो दिन पहले 15 पार्षदों का समर्थन मिलने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा सांसद दुष्यंत चौटाला वीरवार दोपहर को पार्टी नेता एवं जिला पार्षद दयानंद उरलाना के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने यहां पर जिला परिषद के चेयरमैन को लेकर चर्चा की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो जिला पार्षद बनाने को लेकर लगातार प्रयास कर रही है और उनको इस दिशा में सफलता मिल रही है। वे प्रदेश के 21 जिलों में से आधों में अपने चेयरमैन बनाएंगे। इस मौके पर पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान, जिलाध्यक्ष सुरेश मित्तल, कुलदीप राठी, गुरचरण सिंह, एडवोकेट नरेश जैन, प्रवक्ता शेर सिंह खर्ब, महेंद्र पसीना व सुरेंद्र धौला मौजूद रहे।

दुष्यंत ने सरकार पर बोला हमला
सांसद दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सब नीतियां जनता विरोधी हैं और जनता में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। सरकार की शिक्षा नीति युवा पीढ़ी का भविष्य खराब करने वाली है। वे जल्द ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इनेलो किसी भी सूरत में जनता की अनदेखी सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन


दयानंद उरलाना ने इनका समर्थन मिलने का किया दावा
दयानंद उरलाना ने खुद समेत 12 पार्षदों का समर्थन मिलने का दावा किया है, जबकि चेयरमैनी के लिए नौ पार्षदों की जरूरत है। उन्होंने बुलावे पर आशु रानी वार्ड-चार, कृष्ण मलिक वार्ड-छह, संदीप कुमार वार्ड-सात, सुनील कादिया वार्ड-नौ, सुनीता देवी वार्ड-10, निधि रावल वार्ड-11, काजल गोस्वामी वार्ड-12,  श्यामचंद वार्ड-13, ज्योति रानी वार्ड-15, लक्ष्मीचंद वार्ड-16, दयानंद उरलाना वार्ड-तीन व वार्ड नंबर-17 के पार्षद मंजीत के भाई यहां पर पहुंचे। उन्होंने दयानंद उरलाना का साथ देने का भरोसा दिया।

इनेलो के दयानंद व भाजपा के आशु आमने-सामने
दयानंद उरलाना वार्ड-तीन से जिला पार्षद बनकर आए हैं। यह वार्ड अनारक्षित है। इस बार जिले में चेयरमैनी एसपी वर्ग की है। दयानंद उरलाना इसको लेकर खुलकर दावा कर रहे हैं। उन्होंने वीरवार को पार्टी नेताओं के सामने यह सब साबित भी कर दिया। वहीं भाजपा की आशु जिला परिषद की चेयरपर्सन का दावा ठोक रही है। उनके पति सत्यवान शेरा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने गत दिनों स्काईलार्क में पार्षदों को चाय पार्टी दी थी। जिसमें 17 में से 15 पार्षदों के पहुंचने का दावा किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें