फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, शहर में तनाव के बीच शांति

Thu, 25 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के चलते बेपटरी हुई जिंदगी व ट्रेन पांचवें दिन पटरी पर लौट आईं। बाजारों में जहां खरीददारों के आने पर रौनक लौटी, वहीं ट्रैक पर मालगाड़ी के बाद सवारी गाड़ी भी दौड़ने लगी। चंडीगढ़ से चलकर इलाहाबाद जाने वाले ऊचाहार एक्सप्रेस बुधवार शाम को रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिसके बाद रेल यात्रियों को राहत की सांस मिली। वहीं, बस यातायात भी सामान्य होने लगा है। लोगों में भी जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए नुकसान का जिक्र जुबां पर रहा। प्रशासन व पुलिस ने इसको लेकर हर संभव कदम उठाने व सहयोग की बात कही है।
विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के बाद बुधवार सुबह तनावपूर्ण शांति के बीच बाजार की दुकानें खुलने लगी और कुछ ही देर में बाजार की दुकानों के शटर खुल गए। बाजार खुलते ही ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया। इसके बाद बाजार में दिनभर जमकर खरीददारी हुई। बाजार में बैठे दुकानदारों की भी रोजगार चलने की उम्मीद बढ़ी। दुकानदार व खरीददार भी खरीददारी के दौरान जाट आरक्षण आंदोलन पर चर्चा करने से नहीं चूके।

दुकानदारों ने जिले में आरक्षण की आग के बीच जान-माल को किसी तरह का नुकसान न होने पर शुक्र जताया। वहीं सड़क पर भी जिंदगी लौटती नजर आई। शहर में रोडवेज बसें व ऑटो सुबह ही दौड़नी शुरू हो गई। रेलवे ट्रैक पर जहां दिनभर मालगाड़ी दौड़ी, वहीं शाम को करीब सवा सात बजे ऊचाहार एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिसके बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों के साथ दूसरे मार्गों के यात्रियों ने भी राहत की सांस मिली।
विज्ञापन


सेना ने निकाला पैदल मार्च पास्ट
शहर में सेना व अर्धसैनिक बल बुधवार को भी तैनात रहे। सेना के जवान अब गाडिय़ों से नीचे उतरे और शहर के बाजारों समेत अन्य कई जगह पैदल मार्च किया। पुलिस व सेना के जवानों ने शहरवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें