फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों ने हुडा सेक्टर 11 व 12 में मचाया उत्पात, खड़ी गाडिय़ों में की तोड़फोड़

Thu, 25 Feb 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन कुछ ठंडा हुआ तो कुछ उपद्रवियों ने शहर में आतंक मचाना शुरू कर दिया और हुडा सेक्टर-11 व 12 में बुधवार रात को शहरी विधायक के साथ लगते अमित तायल के मकान के बाहर खड़ी बीएमडब्ल्यू समेत तीन गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए। जिससे शहरवासी एक बार फिर बाहर निकल आए और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर रोष प्रकट किया। शहरवासियों ने इसे पुलिस की फेलियर बताया है। वहीं एसएचओ चांदनी बाग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत किया और इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

मामला बुधवार रात करीब दस बजे का है। हुडा सेक्टर-12 स्थित कटारिया लैंड के पास कुछ युवक मोटरसाइकिलों पर डंडे लहराते व हंगामा करते हुए आए। उन्होंने मकानों के बाहर खड़ी गाडिय़ों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। उपद्रवियों ने शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के साथ लगते अमित तायल के मकान के बाहर खड़ी उनकी बीएमडब्ल्यू गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और इससे कुछ आगे खड़ी एक डस्टर व फिर एक आर्टिका गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। यहीं नहीं गाडिय़ों के साथ भी तोड़फोड़ की। उपद्रवी गाडिय़ों के शीशे तोड़कर व क्षति पहुंचाकर यहां से भाग निकले। गाडिय़ों के शीशे टूटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले और हंगामा मचा दिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग एसएचओ अनिरूद्ध चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात की। यहां जमा सौ-डेढ़ सौ लोगों ने पुलिस सुरक्षा पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि सेना की सुरक्षा के बीच शहरवासियों को जान-माल का नुकसान पहुंचाया जा रहा है तो उनको सेना जाने के बाद खुद को सुरक्षित महसूस नहीं मानते। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी मीटिंग लेकर सुरक्षित माहौल देने का भरोसा तो दिला रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं कर रहे। शहरवासी कई बार अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। वे दिनभर अपने प्रतिष्ठानों पर भय के माहौल में रहते हैं और शाम को घर आने के बाद भी सुरक्षा की चिंता होती है। एसएचओ ने लोगों को समझाकर शांत किया और आरोपियों पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

पुलिस पर फोड़ा ठिकरा, हंगामा बढने पर पहुंचे अधिकारी
सेक्टरवासी गाडिय़ों के शीशे टूटने की आवाज सुनकर बाहर निकले। उन्होंने राइडर सवार पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि उक्त पुलिसकर्मियों ने इसको उनके क्षेत्र से बाहर बताया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार से सेक्टरवासी खफा हो गए और महिलाएं व बच्चे भी घरों से बाहर निकल आए। देर रात तक सेक्टर में हंगामा खड़ा हो गया। जिसके बाद पुलिस व सेना मौके पर पहुंची। सेक्टरवासियों ने अधिकारियों के सामने पुलिसकर्मियों द्वारा अनदेखी बरतने की कही और उक्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस को हुडा सेक्टर-12 में खड़ी गाडिय़ों में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। वे सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने कई गाडिय़ों के शीशे तोड़े और क्षति पहुंचाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
अनिरूद्ध चौहान, प्रभारी, थाना चांदनी बाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें