फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप व पंचायत समिति की चौधर फैसला आज, तैयारियां पूरी

Thu, 28 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद व पंचायत समिति की चौधर का फैसला आज होगा। जिले में इसको लेकर छह मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चार पानीपत शहर व दो समालखा में बनाए गए हैं। जिला परिषद के 17 में से 16 वार्डों पर 113 व पंचायत समिति में 135 पदों पर 470 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत सरपंच, पंच, पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव तीन चरणों में कराए गए थे। सरपंच व पंच पद के मतों की गणना उसी दिन करवा दी थी। जिला परिषद व पंचायत समिति के पदों की मतगणना वीरवार 28 जनवरी को की जाएगी। जिला परिषद के 17 पदों में से एक पर आम राय बनी हुई है। इसमें वार्ड-15 में मंजू देवी सदस्य बनी है। बाकी 16 पदों पर 113 उम्मीदवार मैदान में हैं।

डीसी ने बैठक लेकर तैयारियों पर की चर्चा
जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्य पदों के लिए के मतदान की मतगणना 28 जनवरी को सुबह आठ बजे निर्धारित स्थानों पर आरंभ करवाई जाएगी। सभी मतगणना केंद्रों पर संबंधित आरओ के अलावा जिला के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त समीरपाल सरो ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला में जिला परिषद के सदस्य पदों की सख्या 17 तथा ब्लॉक समिति सदस्य पदों की सख्या 135 है। जिला में छह मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसराना खंड का मतगणना केंद्र एसडीवीएम स्कूल जूनियर विंग, पानीपत खंड के लिए एसडी कॉलेज जीटी रोड व मतलौडा खंड के लिए एसडी सीसे स्कूल पानीपत व समालखा खंड के लिए वैश्य कन्या महाविद्यालय समालखा, बापौली खंड के लिए आर्य गर्ल्स स्कूल जीटी रोड और सनौली खुर्द खंड की मतगणना के लिए राजकीय सीसे स्कूल भापरा रोड समालखा में करवाई जाएगी। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करवाए गए हैं।

पंचायत समिति में यहां इतने उम्मीदवार
प्रथम चरण में इसराना व पानीपत खंड के चुनाव में पंचायत समिति के 54 पदों पर 180 उम्मीदवार मैदान में उतरे। इसराना ब्लाक समिति में 25 पदों पर 87 उम्मीदवार व पानीपत 29 पदों पर 93 उम्मीदवार मैदान में हैं। द्वितीय चरण में समालखा खंड में 27 पदों पर 103 व मतलौडा 28 पदों पर 83 और तीसरे चरण में बापौली खंड में 14 पदों पर 57 व सनौली खुर्द में 12 पदों पर 47 उम्मीदवार मैदान में उतरे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें