शहर के बाजारों में बैठे 129 दुकानदार दो साल से नगर निगम को किराया जमा नहीं कर सके हैं। निगम का इन दुकानदारों की तरफ करीब सवा दो करोड़ रुपये किराया बाकी है। दुकानदार निगम के आदेशों की बार-बार अवहेलना कर रहे हैं। निगम ने एक ऐसे दुकानदार किराएदारों के साथ सख्ती से निपटते हुए नोटिस जारी किया है। बाजार के 129 दुकानदारों को एक साथ नोटिस मिलने पर सबकी धड़कन तेज हो गई हैं। नगर निगम अधिकारियों ने हर हाल में किराया वसूलने की बात कही है।
शहर में काफी दुकानदार नगर निगम की बिल्डिंग में किराए पर बैठे हैं। इनको नियमानुसार किराया जमा कराना पड़ता है, लेकिन शहर के 129 दुकानदार पिछले दो साल से किराया नहीं जमा करा रहे हैं। निगम अधिकारी इन दुकानदारों को किराया जमा कराने की लगातार कह रहे हैं, लेकिन वे निगम अधिकारियों की अनदेखी कर रहे हैं। नगर निगम ने इस बार किराया जमा न कराने वाले दुकानदारों के साथ सख्ती के साथ निपटने का फैसला लिया है। नगर निगम ने इसी कड़ी के तहत इन सब 129 दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया है।
नगर निगम का दुकानदारों पर करीब सवा करोड़ का बकाया है। नगर निगम दुकानदारों द्वारा लगभग दो साल से किराए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में दुकानदारों पर करोड़ों रुपये बकाया हो गया है। जिसके चलते दुकानदार किराये का भुगतान करने में आनाकानी कर रहे है।
नगर निगम द्वारा बुधवार को 129 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें दुकानदारों को एक सप्ताह के अंदर किराया जमा कराने का आदेश दिया है। वे इस समय अवधि के अंदर किराया जमा नहीं कराते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम द्वारा किराए का नोटिस जारी करने पर दुकानदारों की धड़कन बढ़ गई है। कई दुकानदार दो साल का किराया एक साथ जमा कराने को लेकर चिंतित है। ऐसे दुकानदारों का कहना है कि उनको इतनी मोटी रकम का प्रबंध करने के लिए दिक्कत हो सकती है। वहीं बाजार एसोसिएशन ने उनके पास इस तरह का कोई मामला न आने की बात कही है। प्रधानों का कहना है कि दुकानदारों को किराया जमा कराना चाहिए। उनके किराया जमा कराने पर ही निगम बाजार में सुविधा दे सकता है।
नगर निगम द्वारा निगम दुकानदारों को बकाया न भरने के चलते 129 को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया है। निगम के किराएदारों द्वारा करीब दो साल से किराए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिस कारण दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
अश्वनी मैंगी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम, पानीपत।