फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ से शहर में लगाए जाएंगे 55 ट्यूबवेल

Mon, 24 Aug 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए जन स्वास्थ्य विभाग 20 करोड़ रुपये की लागत से शहर 55 ट्यूबवेल लगवाएगा। हर वार्ड में दो ट्यूबवेल लगाए जाएंगे तथा शहर की पाइप लाइनों को भी दुरुस्त किया जाएगा। विभाग अगले ने दो माह में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


शहर में पेयजल की समस्या से बरसो पुरानी है। इस मुद्दे पर निगम की बैठकों में भी कई बार बहस हुई है। निगम द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए सरकार को भेज गए प्रस्ताव को अब मंजूरी मिल चुकी है। अब शहर में 20.64 करोड़ रुपये की लागत से 55 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। हालांकि निगम ने यह काम जन स्वास्थ्य विभाग को सौंपा है।

विभाग द्वारा ट्यूबवेल लगाने से पहले शहर की बाहरी कॉलोनियों में कनेक्शन देने का काम भी पूरा किया जाएगा। उसके बाद ही लोगों के घरों तक स्वच्छ पानी की सप्लाई पहुंचना संभव है। विभाग द्वारा इस प्राजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। अगले दो माह तक शहर के सभी वार्डों में ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


हर वार्ड में लगेंगे दो ट्यूबवेल
हर वार्ड में दो ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। लेकिन जिन वार्डों में अब तक कोई भी ट्यूबवेल नहीं लगा है या फिर वहां पर जनसंख्या का अनुपात अधिक है, ऐसी स्थिति में जरूरत के मुताबिक ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। शहर में इस समय 155 ट्यूबवेल लगे हुए हैं। अब 55 ट्यूबवेल लगने के बाद यह संख्या 210 हो जाएगी। विभाग ट्यूबवेल लगाने से पहले पाइप लाइन की मेंटेनेंस पर भी जोर देगा।

बाहरी कॉलोनियों में भी लगाए जाएंगे ट्यूबवेल
अब तक बाहरी कॉलोनियों के नाम पर सौतेला व्यवहार का शिकार हुए लोगों के साथ अब नाइंसाफी नहीं होगी। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सबसे ज्यादा ट्यूबवेल बाहरी कॉलोनियों में ही लगाए जाएंगे। बाहरी कॉलोनियों के बिजली पानी की सरकार की घोषणा के चलते लोगों को यह सुविधा मिलेगी। विभाग द्वारा उन कालोनी में सीवरेज लाइन व पीने के पानी पाइप लाइन भी डाली जाएगी।

शहर में नहीं रहेगी पानी की किल्लत
शहर में लगे 155 ट्यूबवेलों से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। गर्मियों में पानी की खपत बढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। जिससे हर बार लोग पानी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आते हैं। निगम की बैठकों में भी हर बार पानी का मुद्दा अहम होता है। लेकिन 55 ट्यूबवेल लगने से काफी हद तक लोगों की पीने के पानी की समस्या का समाधान हो सकेगा।

पानी के नाम पर जहर पी रहे शहरवासी
बाहरी कॉलोनियों में पीने के पानी की व्यवस्था न होने पर लोगों ने अपने पैसे से कम गहराई पर ट्यूबवेल लगवाए हुए हैं। जो डाई हाउसों द्वारा छोड़ा गया जहरीला पानी ही लोगों को दे रहे हैं। बतरा कॉलोनी में दूषित पानी पीने से हुई सात मौतों ने प्रशासन की आंखें खोली हैं। जिसके चलते प्रशासन द्वारा बाहरी कॉलोनियों में पेयजल की सुविधा देने का निर्णय लिया है।

शहर की कॉलोनियों में पेयजल संकट के समाधान के लिए निगम ने सरकार के पास हर वार्ड में दो ट्यूबवेल लगवाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। अब जन स्वास्थ्य विभाग को इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दो माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

सुरेश वर्मा मेयर, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें