फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नवविवाहिता ने जहर खाकर दे दी जान

Fri, 01 May 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मौजूद मनीषा के परिजन। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। रिसालू गांव में शादी के पांच माह बाद ही नवविवाहिता मनीषा (20) ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को विवाहिता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया हैं।
पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली। जींद के पेगां गांव के वीरेंद्र ने थाना सेक्टर-29 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके चार बच्चे हैं। दूसरे नंबर की बेटी मनीषा की शादी 25 नवंबर 2025 को रिसालू गांव के आशीष के साथ की थी। शादी के आठ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए उनकी बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति ने उसे पत्नी मानने से इंकार कर दिया। वह कई बार रिसालू आए और ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। वे लगातार मनीषा का प्रताड़ित करते रहे। उनको बुधवार दोपहर को करीब पौने 11 बजे सूचना मिली कि मनीषा की हालत गंभीर है। उनको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनको मनीषा अचेत अवस्था में मिली। वीरवार को उनकी मौत हो गई। आरोप है कि पिछले एक माह से ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित किया। एक माह पहले उसका फोन भी छीन लिया। जिससे वह घरवालों से संपर्क न कर सके। उत्पीड़न से परेशान होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति आशीष, सास रजनेश, ससुर जोगिंद्र मलिक, ननद और देवर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मायके पक्ष के लोग मनीषा का शव पोस्टमार्टम के बाद अपने गांव पेगां ले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें