फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: झाड़ियों में मिला नवजात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। लोहारी गांव में रजवाहे की पुलिया के पास एक नवजात बच्चे का शव मिला। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव के सरपंच पवन ने तुरंत इसराना थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि नवजात लड़के का शव कपड़े में लपेटकर फेंका गया है। इसराना थाना की पुलिस ने बीएनएस की धारा 94 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव फेंकने वालों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

लोहारी गांव के सरपंच पवन ने बताया कि वह वीरवार को करीब साढ़े 11 बजे घूमने के लिए खेतों की तरफ गए थे। वे वैसर रोड पर रजवाहे की पुलिया पर पहुंचे तो पुलिया के पास एक नवजात का शव कपड़े में लिपटा दिखाई दिया। इसके बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना इसराना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आस-पास के लोगों से शव के बारे में जानकारी ली। लेकिन, पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।

थाना इसराना प्रभारी महीपाल ने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। नवजात का शव फेंकने वालों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें