फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को हौदी में फेंका, शव बरामद

विज्ञापन
पानीपत। पानी के होदी के अंदर मृत मिला नवजात बच्चे को देखते हुए लोग। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। विकास नगर में चार फीट गहरी खाली हौदी में एक नवाजात को फेंक दिया गया। उसकी मौत हो चुकी थी। चार फीट गहरी हौदी में नवजात देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि नवजात का जन्म एक या दो दिन पहले हुआ होगा। नवजात को हौदी में फेंकने के बाद उसकी मौत हुई है या उसकी हत्या कर फेंका गया है, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी बलबीर ने बताया कि वह पालीवाल फैक्टरी में काम करता है। उनकी गली में सरकारी ट्यूबवेल लगा है। बुधवार दोपहर को गली से गुजरने के दौरान हौदी में झांककर देखा तो एक नवजात मृत अवस्था में पड़ा मिला। इस बारे में पड़ोसियों को बताया तो लोग एकत्रित हो गए। चांदनी बाग थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर नवजात के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस इस क्षेत्र की आशा वर्कर से संपर्क कर आसपास की गर्भवतियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें