फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फिर शुरू होगी नई शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चार दिनों से बंद गांव डाहर स्थित नई शुगर मिल रविवार से फिर से शुरू होने जा रही है। इस बार मिल को 30 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई क्षमता के साथ शुरू किया जाएगा। इसके लिए नई शुगर मिल में पेराई ट्रायल भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले मिल को 20 हजार क्विंटल क्षमता के साथ चलाया जा रहा था। बीच में ब्रेक देने के बाद इसकी क्षमता में दस हजार क्विंटल का इजाफा किया गया है। अब नई मिल को 30 हजार क्विंटल प्रतिदिन गन्ना पेराई की क्षमता से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शुगर मिल एमडी नवदीप सिंह ने बताया कि नई मिल में गन्ना पेराई की शुरूआत 16 मार्च से हुई थी। इससे पहले 20 दिनों तक सभी मशीनों का सफलतापूर्वक ट्रायल लिया गया। इसमें शुगर हाउस, बायलर, टर्बाइन, स्टीम, चिमनी, अलकली व पंखे समेत अन्य का भी बारी-बारी ट्रायल लिया गया था। ये सारे ट्रायल जिस तरह से सफल रहे थे, उसी प्रकार से पेराई का ट्रायल भी अब तक पूरी तरह सफल रहा है। इन दिनों मिल में मरम्मत कार्य व सफाई का काम चल रहा है। अब फिर से सभी मशीनों के ट्रालय लिए गए हैं। इसके बाद रविवार से नई मिल को दोबारा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें