फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के युवक ने ऑफिस में फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 11-12 चौकी स्थित एक इंटरनेशनल कंपनी के ऑफिस में नेपाल के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से नेपाल का रहने वाला रोशन (25) कई सालों से पानीपत सेक्टर 11-12 चौकी क्षेत्र के अंतगर्त एलजी इंटनेशनल कंपनी में काम करता था। वह दिन में ऑफिस वर्क और रात में चौकीदारी करता था। वह कंपनी में रहता था। बुधवार आसपास के लोगों ने देखा तो रोशन फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने मालिक और पुलिस को कॉल कर सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में पहुंचाया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रोशन शादीशुदा था। उसकी दो बेटी और पत्नी देवा नेपाल में रहती थीं। वे पांच दिन पहले ही पानीपत आए हैं और अपने परिचित के घर पर रह रही थी। फोन पर ही रोशन की पत्नी के साथ बातचीत होती रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें