फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी बनाता था शादी करने का दबाव आहत युवती ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किला थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती ने पड़ोसी युवक की हरकतों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ किला थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विक्रम पुत्र किशन लाल निवासी दीनानाथ कॉलोनी ने बताया कि वह दिव्यधाम आश्रम के पास रहता है और ई रिक्शा चलाता है। वह चार बहन भाई है, जिनमें तीन बहनें और सबसे बड़ा वह खुद है। उससे छोटी बहन निम्मो (18) है। उनका पड़ोसी अमरीश गत दो साल से शादी करने के लिए निम्मो पर दबाव डाल रहा था, उन्होंने अमरीश को समझाया तो वह रास्ता रोककर और फोन करके उसे धमकी देने लग गया। सोमवार को दोपहर के समय वह खाना खाने के लिए घर गया था, बहन निम्मो छत पर बने कमरे में थी और नीचे उसकी पत्नी किरण व उसकी छोटी बहन कोमल थी। उसकी पत्नी किरण उपर कमरे से सामान लेने गई तो उन्हें निम्मो गाटर पर फंदे से लटकी मिली। उसने आवाज लगाई, वह उपर पहुंचा और निम्मो को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि निम्मो ने पड़ोसी अमरीश से परेशान होकर आत्म हत्या की है।
चार दिन पहले ही किडनैप करके की थी मारपीट
भाई विक्रम ने बताया कि निम्मो अपनी बड़ी बहन के ससुराल दिल्ली गई हुई थी, जो चार सितंबर को दिल्ली से पानीपत के लिए करीब 12 बजे निकली थी, लेकिन निम्मो आठ बजे घर पहुंची और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप है कि अमरीश ने रास्ते में ही निम्मो का किडनैप किया और उसके साथ मारपीट की कर उसे शादी करने दबाव बनाया, लेकिन देर रात होने पर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

परिवार को नहीं छोटी बहन को बताई थी किडनैप की घटना, न बताने की दी थी कसम
भाई ने बताया कि किडनैप करने वाली घटना निम्मो ने किसी को नहीं बताई। जब वह रात करीब आठ बजे घर पहुंची तो पूछने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं निम्मो की आत्महत्या के बाद उसकी छोटी बहन कोमल ने खुलासा किया कि निम्मो ने उसे किडनैपिंग वाली बात बताई थी और कसम दी थी कि वह इस बारे में किसी को नहीं बताएगी, लेकिन उसके जाने के बाद वह भी आरोपी को सजा दिलवाना चाहती है।
निम्मो के संदूक का ताला तोड़कर निकाले तीन फूल, एक लोकेट व अन्य सामान-
भाई ने बताया कि उन्हें निम्मो के कमरे से एक संदूक मिला है, जिसके अंदर से एक नाम का लोकेट, तीन गुलाब के फूल, आरोपी अमरीश की फोटो, तीन चिप, एक सिम बरामद हुआ है। आरोपी उसको जबरदस्ती धमकी देकर शादी करना चाहता था, जिसका विरोध निम्मो भी करती थी।
इस कदर लगा था पीछे कि रिश्ता होते ही फोन कर तुड़वा देता था-
भाई ने आरोप लगाया कि अमरीश इस कदर पीछे पड़ चुका था कि वह निम्मो का जहां भी रिश्ता करते वह उनको फोन करके या वहां जाकर उन्हें धमका कर आता था। उन्हें नहीं पता कि उसे लड़के वालों का नंबर कहा से मिलता था, लेकिन वह एक से दो बार निम्मो का रिश्ता तुड़वा चुका है।
वर्जन
पुलिस ने आरोपी अमरीश के खिलाफ 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है, वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो को सौंप दिया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- दलवीर सिंह, इंस्पेक्टर किला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें