जीटी रोड पर संजय चौक के पास रेलिंग कूदते राहगीर। संवाद
पानीपत। जीटी रोड पर राहगीरों के रेलिंग कूदना हादसों का कारण बन रहा है। जीटी रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को रेलिंग कूद रहे राहगीरों के कारण हादसों का खतरा सताता है। इस कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक करने के बाद भी हालात नहीं सुधर पाए है।
फ्लाईओवर के नीचे वाहन खड़े कर लोग रेलिंग कूदकर सड़क किनारे जाने का प्रयास करते हैं। इससे कई बार हादसे होने से टल चुके हैं। जीटी रोड पर बैंक कर्मियों की ओर से भी बैंक में जाने के लिए करीब 70 प्रतिशत लोग रेलिंग कूदकर ही बैंक में जाते हैं।
जीटी रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि तेज गति से आ रही गाड़ी के आगे एकदम से राहगीरों के आने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही जीटी रोड पर सर्विस लेन में चल रही दुकानों के संचालक भी गाड़ी को फ्लाईओवर के नीचे खड़ी कर रेलिंग कूदकर जीटी रोड पार करने का प्रयास करते हैं। इससे कई बार लोग वाहनों की चपेट में आने से चोटिल हो चुके हैं। इसके बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जीटी रोड पर दोनों तरफ बने रास्तों का प्रयोग न कर लोगों की लापरवाही सामने आ रही है। इसके लिए कई बार पुलिस प्रशासन को अवगत कराया लेकिन कोई राहत कार्य नहीं हुआ है।
सोमवार को सेक्टर-13-17 क्षेत्र में बाबरपुर मंडी के पास हाईवे पार करते हुए एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जीटी रोड हाईवे को पार करते हुए यह हादसा हुआ था।
जीटी रोड पर रेलिंग कूदने से हादसा हो सकता है। लोगों को खुद भी जागरूक होने की जरूरत है। पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी। - सुरेश सैनी डीएसपी यातायात प्रभारी
जीटी रोड पर संजय चौक के पास रेलिंग कूदते राहगीर। संवाद
जीटी रोड पर संजय चौक के पास रेलिंग कूदते राहगीर। संवाद
जीटी रोड पर संजय चौक के पास रेलिंग कूदते राहगीर। संवाद