फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही वापसी करेंगे नीरज

विज्ञापन
नीरज चोपड़ा।
विज्ञापन
पानीपत। देश के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के एशियन गेम्स से बाहर होने की खबर ने खेल प्रेमियों को बड़ा झटका दिया है। नीरज को चोट की खबर के बाद परिवार और गांव के लोगों के बीच भी चिंता का माहौल है। फिलहाल चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही वापसी करेंगे।
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा अब जापान में होने वाले 2026 एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान उनके टखने में लिगामेंट की चोट लगी है। उन्होंने मौजूदा सीजन के बाकी सभी मुकाबलों से हटने का फैसला लिया है।
नीरज चोपड़ा ने शनिवार को खुद सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी चोट की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने लिखा कि लुसाने डायमंड लीग में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद प्रशिक्षण के दौरान उनके टखने में लिगामेंट की चोट लग गई। इस चोट ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया। भाला फेंक में अब भारत की उम्मीदें अन्य खिलाड़ियों पर रहेंगी।
विज्ञापन

नीरज के बाहर होने के बाद भारतीय टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी, क्योंकि पिछले कई वर्षों में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को लगातार बड़ी सफलताएं दिलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें