तीसरी रिसेप्शन पार्टी में मंच से उतरते समय बात करते नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर। स्रोत : सोशल मीड
पानीपत। हरियाणा के ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की सोमवार को तीसरी रिसेप्शन पार्टी समालखा में द रॉयल वेनेशियन रिसॉर्ट में आयोजित की गई। यह पार्टी हिमानी मोर के परिवार द्वारा की गई। इसमें दोनों परिवार के खास लोगों को ही न्योता दिया गया। इससे पहले 25 दिसंबर को करनाल और 27 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज और हिमानी को आशीर्वाद दिया था।
नीरज और हिमानी की शादी 19 जनवरी 2025 को हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित की गई थी। नीरज चोपड़ा शादी के बाद अभ्यास के लिए विदेश चले गए थे। उन्होंने 25 दिसंबर को करनाल में रिसेप्शन दिया था। यह नीरज चोपड़ा के परिवार द्वारा दिया गया था। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत खेल जगत और हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार शामिल हुए थे। इसके बाद 27 दिसंबर को नीरज चोपड़ा के परिवार ने दिल्ली के लीला होटल में ग्रैंड वीआईपी रिसेप्शन पार्टी की थी।
तीसरी रिसेप्शन पार्टी में मंच से उतरते समय बात करते नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर। स्रोत : सोशल मीड