फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ईडी के छापे से नवीन के टिकट पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। प्रवर्तन निदेशालय की टीम के नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों की की घोषणा से ठीक पहले छापे की कार्रवाई से शहर की राजनीति में एक साथ उबाल ला दिया है। इससे भाजपा में मेयर के टिकट के प्रबल दावेदार में से एक नवीन भाटिया की मुश्किल बढ़ गई हैं। उनके टिकट पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
छापे की सूचना पर पहुंचे पूर्व सांसद संजय भाटिया को भी ईडी ने उनकी कोठी में अंदर ही बैठा लिया। अब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पास निगम चुनाव में एक बड़ा मुद्दा मिल गया। वहीं भाजपा में भी टिकट की दावेदारों को आलाकमान तक अपनी मजबूती का एक बड़ा विषय मिल गया है।
विज्ञापन

छह के पैनल में नवीन के नाम की चर्चाएं ः भाजपा में मेयर के लिए 26 लोगों ने आवेदन किया था। जिला स्तरीय कमेटी ने इनमें से छह नामों का पैनल बनाकर प्रदेश कार्यालय भेजा है। बताया जा रहा है कि इनमें भाजपा नेता नीतिसैन भाटिया के बड़े बेटे नवीन भाटिया का नाम ऊपर है। शहर के सोशल मीडिया ग्रुप में उनका टिकट पक्का होने की भी बात कही जा रही थी। भाजपा कभी भी मेयर और पार्षद के प्रत्याशी की घोषणा कर सकती थी।
पिछले साल शुरू मुश्किलें अब बढ़ीं ः नवीन भाटिया के छोटे भाई नीरज भाटिया की हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में दवा की फैक्ट्री है। नीरज भाटिया को गत वर्ष जम्मू कश्मीर एंटी नारकोटिक्स की टीम ने गिरफ्तार किया था। वे इस केस में जमानत पर हैं। इस मामले में जांच बढ़ी तो यह मामला मनी लॉन्डि्रंग से जुड़ता चला गया।
बताया जा रहा है कि अवैध रूप से जमीन खरीदी गई है। इसमें नीरज भाटिया का भी नाम आ रहा है। कांग्रेस में वीरवार को दूसरे मेयर और पार्षद पद के लिए आवेदन लिए गए। कन्वीनर सतपाल रोड़ की देखरेख में जिला कांग्रेस भवन में दोपहर 12 से तीन बजे तक आवेदन लिए गए।
विज्ञापन

दूसरे दिन मेयर के लिए काजल बठला, सुरभि शर्मा और नरेंद्र उपमन्यु ने आवेदन किया है। वहीं पार्षद के लिए 16 आवेदन आए हैं। बुधवार को पार्षद के लिए 20 आवेदन आए थे। कांग्रेस में अब तक मेयर और पार्षद के 39 आवेदन आ चुके हैं। शुक्रवार को आवदेन का अंतिम दिन होगा। आम आदमी पार्टी में वीरवार को आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की। मेयर और पार्षद का प्रोफार्मा देरी से पहुंचा।मेयर के लिए नरेंद्र उपमन्यु ने आवेदन किया। इन्होंने कांग्रेस में भी आवेदन किया है। वहीं पार्षद के लिए सात लोगों ने आवेदन किया है। निगम चुनाव के जिला संयोजक एडवोकेट सुरेंद्र अहलावत ने बताया कि पार्टी मेयर और पार्षद के लिए शुक्रवार और शनिवार को भी आवेदन लेगी। (खबर मुख्य संस्करण में भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें