फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था और संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में राजाखेड़ी गांव के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूक कार्यक्रम किया। एमडीडी ऑफ इंडिया की सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता पायल ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल करना चाहिए। इस्तेमाल के बाद सेनेटरी नेपकिन को खुले में नहीं फेंकना चाहिए बल्कि इसे किसी पेपर में लपेट कर जला दें। यदि सेनेटरी पेड संभव नहीं है तो साफ कपड़े का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग से काउंसलर अंजू गौतम ने कहा कि हमें यदि स्वस्थ रहना है तो इन अंधविश्वास को छोड़ना होगा। एक समय था जब सेनेटरी पेड को हाथ में पकड़ते हुए भी शर्म महसूस करते थे। अब जमाना बदल गया है। लड़कियां अपने शरीर में समय के साथ आने वाले बदलाव की चर्चा अपनी मां, बहन, चाची-ताई से अवश्य करें। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं और लड़कियों को दर्द से आराम के लिए दवा भी ले लेनी चाहिए। दवा लेने में झिझके नहीं करनी चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए मासिक धर्म के दौरान नियमित पोषक आहार और अन्य सावधानियों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुमित्रा देवी, जयदेव, जितेंद्र और महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर प्रतिभा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें