संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में शनिवार को भारत के लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रिफाइनरी टाउनशिप में किया गया। इसमें कर्मचारियों, उनके परिजनों व स्कूली बच्चों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
साथ ही रिफाइनरी परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया गया है। देशी रियासतों का एकीकरण कर एक सशक्त एवं अखंड भारत के निर्माण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें एकता, दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की
प्रेरणा देता है। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कार्यों और व्यवहार में एकता एवं आपसी उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल के कर्मचारियों के रूप में देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाना और टीम भावना के साथ कार्य करना भी राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
53