फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9200 केस की होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। पानीपत और समालखा की छह कोर्ट में करीब 9200 मामलों को रखा जाएगा। इनमें पानीपत में छह और समालखा में एक कोर्ट लगाई जाएगी। प्राधिकरण ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

यह इस साल की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। इससे पहले तीन राष्ट्रीय लोक अदालत में 95084 मामलों का निपटारा किया है और 20.72 लाख रुपये की राशि का निपटारा किया है।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव जगदीप सिंह ने इस वर्ष की चौथी और अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के लिए शुक्रवार को समीक्षा की। यह समीक्षा पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश तथा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति लिसा गिल के मार्गदर्शन में की गई।
विज्ञापन

जगदीप सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों और हितधारकों को लंबित मामलों तथा मुकदमेबाजी-पूर्व विवादों का अधिकतम समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के सचिवों और अन्य अधिकारियों को मामलों की शीघ्र जांच, सभी पक्षों के साथ पूर्व परामर्श और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पर्याप्त न्यायपीठों, कर्मचारियों और व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने और वास्तविक समय में प्रगति की निगरानी लागू करने पर बल दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम वर्षा शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में करीब 9200 मामलों को रखा जाएगा। जिले की छह कोर्ट में अधिकतर मामलों को आपसी सहमति के साथ सुलझाया जाएगा। लोक अदालत में चालान, बैंक, दुर्घटना, पारिवारिक विवाद समेत बिजली-पानी के बिलों व राजस्व का निपटारा किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा लोगों को कानून के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें