फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 18 महीने बाद भी अधूरा नरायणा अंडरपास, गार्डर निकालते समय पलटी क्रेन

विज्ञापन
पलटी क्रेन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। समालखा-नरायणा रोड पर बन रहा अंडरपास करीब 18 महीने बाद भी अधूरा है। शहर की तरफ का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है और रेलवे लाइन के नीचे से रास्ता निकालने के लिए बॉक्स लगाने का काम भी शुरू नहीं हुआ है। इससे आसपास के कई गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों को समालखा पहुंचने के लिए किवाना गांव से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

बुधवार को निर्माण कार्य के दौरान गार्डर निकालते समय अचानक क्रेन पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। क्रेन को सीधा करने के लिए दूसरी क्रेन की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीमी गति से बढ़ रहा निर्माण कार्य

ग्रामीण अजय, दीपक और रमेश ने बताया कि अंडरपास का निर्माण शुरू होने के बाद से ही आवागमन में परेशानी हो रही है। करीब डेढ़ साल बीतने के बावजूद काम पूरा नहीं हुआ है। निर्माण कार्य की धीमी गति से लोगों की दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। अंडरपास अधूरा होने से आसपास के गांवों के लोगों को समालखा आने-जाने के लिए किवाना के रास्ते लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे समय और दूरी दोनों बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाकर अंडरपास जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें