फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण साईं को अब 8 जुलाई को प्रोडक्शन वांरट पर लाया जाएगा

Tue, 09 Jun 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यौन शोषण के मामले में फंसे कथावाचक आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ मामले में मुख्य गवाह महेंद्र चावला से सोमवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर देशराज, एसएचओ थाना सदर दीपक कुमार, सनौली चौकी इंजार्च अत्तर सिंह शाम को उसके निवास स्थाना सनौली खुर्द में मिलने पहुंचे । सोमवार 8 जून को आरोपी नारायण साईं को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आना था मगर रेल का पूरा कोच न होने के कारण वो नहीं आ सका । अब उसे 8 जुलाई को प्रोडक्शन वारंट पर ला जाएगा।

इसको लेकर डीएसपी देशराज ने महेंद्र चावला से केस बारे पूछताछ की। चावला ने इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण चीजें दी हैं जो चल रहे केस की जांच में मददगार साबित होंगी। इस दौरान डीएसपी ने चावला से उनकी सुरक्षा में लगाए गए पांच पुलिस कर्मियों के बारे में भी चर्चा की। महेंद्र चावला ने बताया कि टेलीफेन पर आईजी श्रीकांत जाधव से बात हुई हैं उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच चल रही है। महेंद्र चावला ने नारायण साईं के साथ साथ उनके पिता आसाराम को भी लाने की मांग कि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझ पर हमला कराने वाले बाप-बेटा
महेंद्र चावला ने कहा कि मुझ पर हमला करवाने वाले मुख्य आरोपी आसाराम और नारायण साईं हैं। बाप व बेटा नहीं चाहते कि मैं उनके खिलाफ कोर्ट में गवाही दूं। इसी के चलते उन पर हमला करवाया गया और अन्य गवाहों पर पर हमले करवाते रहे हैं। अगर पुलिस गहनता से आसाराम और नारायण साईं से पूछताछ करती है तो गवाहों पर जानलेवा हमले करवाने की बात सामने आ सकती है। बता दें कि 13  मई को महेंद्र चावला को घर में घुसकर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाकर जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें