फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा 550 पुलिसकर्मियों के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगरपालिका समालखा के चुनाव में रविवार को मतदान के मद्देनजर पुलिस ने शनिवार को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दो डीएसपी सहित 550 पुलिसकर्मियों को दी गई है।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि 17 वार्डों में 34 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से एक बूथ संवेदनशील एवं 20 बूथों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। सवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। समालखा शहर सहित आसपास के मार्गों पर 10 जगह पुलिस के नाके लगाए गए हैं। नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन एवं व्यक्ति की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त 12 स्थायी नाकों पर भी जांच की जा रही है। सात पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त कर रही हैं। दो रिजर्व कंपनी तैयार कर तैनात की गई हैं, जो जरूरत पड़ने पर मौके पर रिपोर्ट करेंगी। पेट्रोलिंग पार्टी के अलावा सभी पर्यवेक्षण अधिकारी एवं सीआईए की टीमें भी लगातार पेट्रोलिंग पर रहेंगी। इसके अलावा वाटर कैनन, वज्र एवं टियर गैस का बंदोबस्त किया गया है। पोलिंग बूथ पर झगड़ा करने वाले लोगों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें