फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट कार्यालय और किराना स्टोर किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायादारों पर शुक्रवार को कार्रवाई की। निगम की टीम ने सेक्टर-25 स्थित जैन रोडवेज का ट्रांसपोर्ट कार्यालय व उग्राखेड़ी रोड स्थित अजय किराना स्टोर को सील कर दिया।
विज्ञापन

श्रीश्याम मार्बल और सेक्टर-25 स्थित एक वर्कशॉप संचालक 10 दिन में टैक्स जमा कराने का भरोसा दिया। नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स टीम इंचार्ज धर्मबीर ने शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम के एमई वीरेंद्र मलिक की देखरेख में सीलिंग कार्रवाई की। उनके साथ क्लर्क वीनित और गौरव पुनिया साथ रहे।
टीम ने सेक्टर-25 स्थित जैन रोडवेज के ट्रांसपोर्ट कार्यालय को सील कर दिया। इन पर पांच लाख रुपये का टैक्स बकाया था। उन्होंने ढाई लाख रुपये मौके पर जमा करा दिया था। अजय किराना स्टोर उग्राखेड़ी रोड पर 6.70 लाख रुपये टैक्स का बकाया था।
विज्ञापन

इसको भी सील कर दिया। श्रीश्याम मार्बल को 15 दिन का समय दिया है। इन पर साढ़े छह लाख रुपये था। मार्बल संचालक ने ढाई लाख रुपये का चेक टीम को मौके पर दिया है। बाकी 10 दिन में जमा कराने का भरोसा दिया है। टीम सेक्टर-25 में पाइट स्कूल के नजदीक एक वर्कशॉप पर पहुंची। इन पर ढाई लाख रुपये टैक्स का बकाया है। उन्होंने 10 दिन का समय मांगा और एक चेक अधिकारियों को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें