फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस हिरासत से फरार हत्यारोपी फिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुनानगर जिला जेल से उपचार के लिए अंबाला के सिविल अस्पताल में ले जाया जा रहा एक बंदी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।
विज्ञापन

जैसे ही इसकी खबर पुलिस टीम को लगी खलबली मच गई। तुरंत ही पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ घंटे बाद उसे अंबाला और यमुनानगर पुलिस की टीम ने लाडवा से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, हत्या के मामले में आरोपी एकता विहार फर्कपुर निवासी राजबीर यमुनानगर जिला जेल में बंद है। रविवार को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद जेल से उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से उसको हार्ट सेंटर अंबाला भेज दिया गया। देर रात हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह के साथ गारद आरोपी राजबीर को लेकर अंबाला पहुंची थी। जहां पर उसका उपचार हो रहा था। सोमवार सुबह राजबीर पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें