फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मां के साथ चल रही नोकझोंक पर भतीजे ने चाकू से गोद की चाचा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पत्थरगढ़ में अपनी मां की चाचा-चाची की नोकझोंक के बाद भतीजे ने चाचा ने सीने में चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया। सीने में एक बाद एक कई वार किए गए। वारदात के वक्त भतीजे की मां ने चाचा के हाथ पीछे से पकड़ रखे थे और वह चाचा पर वार करता जा रहा था। सनौली थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में भतीजे के साथ ही उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चाचा की हत्या करने के बाद से भतीजा फरार है।
विज्ञापन

यमुना नदी से सटे गांव पत्थरगढ़ में रात करीब 11:30 बजे 27 वर्षीय जोगिंद्र अपने घर पर था। इसी दौरान उसकी भाभी राजवंती और भतीजा अंकुर घर में घुस आए। चाचा जोगिंद्र और राजवंती के बीच लड़ाई हो गई। इतने में राजवंती ने जोगिंद्र के हाथ पीछे से पकड़ लिए और अंकुर ने ‘ घर के अंदर आए दिन झगड़ा कराते हो और अब तुझे नहीं छोड़ूगा’ यह कहते हुए चाचा के सीने में चाकू घोंप दिया। सीने में चाकू लगते ही जोगिंद्र जमीन पर गिर गया। घायल जोगिन्द्र और उसकी पत्नी ने शोर मचाया, जिसके आसपास के लोग भी घर में पहुंच गए। लोगों को आता देकर अंकुर और उसकी मां राजवंती मौके से भाग गए। सनौली पुलिस को वारदात की सूचना दी गई और अस्पताल ले जाने के दौरान जोगिंद्र की अधिक खून बह जाने से मौत हो गई। घर वालों को विश्वास नहीं हुआ और उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। सनौली थाना एसएचओ राजबीर सिंह ने बताया कि जोगिंद्र के बड़े भाई की शिकायत पर राजवंती और अंकुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों फरार हैं और उनकी तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है, जो दबिश दे रहीं है।
- एक बेटी और तीन बेटे हैं, जबकि पत्नी गर्भवती है
मृतक जोगिंद्र के एक बेटी और तीन बेटे हैं। उसकी पत्नी गर्भवती है। वह मजदूरी करके अपना गुजरा कर रहा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें