फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मॉडल टाउन में 17.94 करोड़ से बनेगा बहुमंजिला बैंक्वेट हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई पावर परचेज कमेटी से प्रस्ताव को मंजूरी, तलघर और भूतल पर पार्किंग समेत ऊपरी मंजिलों पर मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मॉडल टाउन में 17.94 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुमंजिला बैंक्वेट हॉल बनाया जाएगा। नगर निगम के इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार की हाई पावर परचेज कमेटी से मंजूरी मिल गई है। इसके बनने से शहरवासियों को शादी-ब्याह और अन्य सामाजिक समारोहों के लिए एक आधुनिक विकल्प मिलेगा।
वार्ड-21 के पार्षद तरुण गांधी ने बताया कि परियोजना से मॉडल टाउन, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। बैंक्वेट हॉल में तलघर (बेसमेंट) और भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। ऊपरी मंजिलों पर एसी हॉल, किचन, ग्रीन रूम और लिफ्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे आयोजनों के दौरान पार्किंग की समस्या कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


लंबे समय से उठ रही थी मांग
मॉडल टाउन में नगर निगम की जमीन पर कम्युनिटी सेंटर या बैंक्वेट हॉल बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। नगर निगम की हाउस बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद इसका एस्टीमेट तैयार कर तकनीकी स्वीकृति और बजट मंजूरी के लिए सरकार को भेजा गया था। अब हाई पावर परचेज कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की दिशा में आगे की प्रक्रिया का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन


वर्जन
मॉडल टाउन में बहुमंजिला बैंक्वेट हॉल बनाने के 17.94 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को हाई पावर परचेज कमेटी से मंजूरी मिल गई है। परियोजना शहर के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी। निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया के आगामी चरणों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
कोमल सैनी, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें