फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संशोधित ...........पानीपत में जुटेंगे प्रदेश के नन्हे खिलाड़ी, 31 से शुरू होगा राज्यस्तरीय खेलों का महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
10 खेलों में करीब 5000 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले में होने जा रही आठवीं हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2026-27 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चलेगी। इसमें अंडर-11 आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल मुकाबलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
एईओ रविंद्र अंतिल ने बताया कि इसके तहत 10 खेलों में करीब पांच हजार खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, शतरंज, कैरम, जिम्नास्टिक, योग शामिल हैं। 31 अक्तूबर को लड़कियों और एक नवंबर को लडकों की खेल प्रतियोगिताएं होंगी जबकि दो नवंबर को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेने पहुंचेंगे। सभी जिलों को अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के दल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में जिला शिक्षा विभाग के सामने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के साथ खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी रहेगी।
आयोजन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू की अध्यक्षता में प्रतियोगिता आयोजित होगी। तैयारियों को लेकर हुई बैठक में अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग का विशेष जोर खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था पर रहेगा, ताकि दूसरे जिलों से आने वाले बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रतियोगिता के संचालन और प्रतिभागियों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


खेल मुकाबलों के साथ बच्चों के ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।
-नीलम कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें