फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तार लगाने से इन्कार पर की थी मुकेश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नांगलखेड़ी में हुए मुकेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने भाई की हत्या करने के आरोपी राकेश को फ्लौरा चौक से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बिजली बिल न देने पर मुकेश ने उसके कमरे के तार हटा दिए थे। वीरवार को जब वह तार जोड़ने लगा तो उसने रोक दिया। जिससे गुस्से में आकर सिर में कुदाल मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया है।
शनिवार डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी ने जिला सचिवालय में स्थित पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता की। डीएसपी ने बताया कि वीरवार शाम को औद्योगिक थाना क्षेत्र के नांगलखेड़ी में मुकेश की उसके छोटे भाई राकेश ने सिर में कुदाल मारकर हत्या कर दी थी। सबसे बड़े भाई अशोक ने राकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। शुक्रवार देर रात को पुलिस ने आरोपी राकेश को फ्लौरा चौक से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बड़े भाई मुकेश के साथ घर के बिजली के बिल को लेकर विवाद चल रहा था। बिल न भरने के चलते कुछ दिन पहले बिजली कनेक्शन गया था। इसके बाद मुकेश ने बिल भरकर कनेक्शन चालू करवा लिया था। बिल के पैसे न देने पर मुकेश ने उसके कमरे का तार हटा दिया था। वीरवार को शाम को पांच बजे वह तार लगाने लगा तो मुकेश ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया था। जिसके बाद आरोपी राकेश ने कुदाल उठाकर मुकेश के सिर पर तीन चार वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से कुदाल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें