माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने आर्य कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय रेड रन जागरूकता दौड़–2025 में शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मुकेश ने तृतीय और बीए प्रथम वर्ष के छात्र बिलाल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता छात्रों को धनराशि देकर पुरस्कृत भी किया गया।
प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से उनमें संवेदनशील व उत्तरदायी नागरिक बनने की भावना का विकास होता है। महाविद्यालय केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता व सेवा भाव को भी समान रूप से महत्व देता है। इस अवसर पर कॉलेज से रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. विक्रम कुमार, सदस्य डॉ. अंजलि मौजूद रही।