फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसएमई फॉर भारत मंथन पानीपत में आज: नई राह तलाशेंगे उद्यमी, मंत्री अनिल विज करेंगे शिरकत

Tue, 16 Sep 2025 09:38 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत

सार

पानीपत में आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में अमर उजाला द्वारा एमएसएमई फॉर भारत-क्षेत्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा होगी। उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां, सरकारी अधिकारी और विशेषज्ञ इस मंच पर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श कर समाधान तलाशेंगे।
 
विज्ञापन
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक नगरी पानीपत में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की चुनौतियों, संभावनाओं के लिए अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत-क्षेत्रीय कॉन्क्लेव मंगलवार को आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में होगा। इसमें उद्योग जगत की हस्तियां, अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होंगे। वे इस सेक्टर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करेंगे और समाधान तलाशेंगे।अमर उजाला द्वारा एमएसएमई क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए एमएसएमई फॉर भारत की शुरुआत की है। पहले चरण में अमर उजाला भारत के लिए एमएसएमई भारत के विकास इंजनों को सशक्त बनाने के लिए 26 शहरों में क्षेत्रीय कॉन्क्लेव किए जाएंगे। इस क्रम में रोहतक, बहादुरगढ़ और पंचकूला में भी एमएसएमई मंथन कॉन्क्लेव होंगे।
विज्ञापन


मंत्री अनिल विज करेंगे शिरकत

कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में मुख्यातिथि ऊर्जा, श्रम एवं परिवहन मंत्री अनिल विज होंगे। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेशाध्यक्ष विनोद खंडेलवाल, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत चैप्टर के अध्यक्ष विनोद धमीजा, पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल, हैंडलूम एक्सपोर्ट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान रमेश वर्मा, पर्यावरण प्रबंधन सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष भीम राणा, पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नीतिन अरोड़ा, निर्यातक विभू पालीवाल, इंडस्टि्रयल एस्टेट एसोसिएशन सेक्टर-29-वन के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल और अन्य कई हस्तियां भविष्य के एमएसएमई पर अपनी बात रखेंगे तो एमएसएमई प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब भी देंगे। कॉन्क्लेव के तीसरे सत्र में स्थानीय चुनौतियों व अवसर विषय पर चर्चा होगी। इसमें इस सत्र में प्रतिभागियों को सवालों के जवाब भी मिलेंगे।

 
विज्ञापन

नौ अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, पुरस्कार व एक्सपो

क्षेत्रीय कॉन्क्लेव होने के बाद नौ अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, एक्सपो व पुरस्कार समारोह होगा। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

इन श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार

-उत्पादन उत्कृष्टता

-नवाचार, अनुसंधान एवं डिजिटल परिवर्तन

-गुणवत्ता एवं सतत विकास

-सेवा एवं ग्राहक प्रभाव

-अपव्यय पर विजय

-निर्यात एवं वैश्विक पहुंच

-महिला उद्यमी सम्मान (एमएसएमई)

-उभरता स्टार्टअप (एमएसएमई)

-पारंपरिक एवं सांस्कृतिक उद्यम

-उद्यम एवं कौशल विकास

-सामाजिक प्रभाव, ईवी/सौर/नवीकरणीय ऊर्जा व रोजगार सृजन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें