फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नागरिक अस्पताल में एमआरआई सेवाएं शीघ्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अब जिला नागरिक अस्पताल में मैग्नेटिक रिसोनेंस इमेजिंग ( एमआरआई) सेवाएं शुरू होंगी। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की ओर से एमआरआई की अनुमति मिल गई है। यहां पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप में हेल्थ मैप डायग्नोस्टिक कंपनी एमआरआई सेवाओं का संचालन करेगी।
विज्ञापन

निजी कंपनी से स्वास्थ्य विभाग का एमओयू साइन हो चुका है। अब मशीन का ऑर्डर कर दिया गया है। नए स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निजी अस्पतालों की अपेक्षा यहां 60 प्रतिशत तक सस्ती दर पर एमआरआई होगी। अब एमआरआई के लिए साइट की तलाश की जा रही है। जुलाई तक एमआरआई सेवाएं शुरू होने की संभावनाएं हैं।
जिला नागरिक अस्पताल से हर माह लगभग 200 रोगियों को एमआरआई के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। एमआरआई में शरीर की बीमारियों की वास्तविक स्थिति का पता चलता है। निजी अस्पतालों में एमआरआई की दर पांच हजार से 12 हजार रुपये के बीच है। जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई की 2400 रुपये से शुरू होगी। बीपीएल परिवारों के लिए यह सेवा निशुल्क होगी। फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल में सिटी स्कैन सेवा भी पीपीपी मोड़ पर मिल रही है।
विज्ञापन

हेल्थ मैप डायग्नोस्टिक कंपनी के जिला प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि अब मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां पूरा सेटअप लगेगा। नए कर्मचारी भी भर्ती किए जा रहे हैं। लोगों को पीपीपी मोड पर एमआरआई की सेवाएं मिलेगी। इसकी दर बाहर की अपेक्षा 60 प्रतिशत तक कम होगी। जुलाई तक सेवाएं शुरू कर देंगे।
जिला नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. अमित कुमार पोरिया ने बताया कि नागरिक अस्पताल में जुलाई तक जिले के मरीजों को एमआरआई जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जगह चयनित की जा रही है। जहां शीघ्र ही मशीन स्थापित कर पीपीपी मोड पर संचालन होगा।
विज्ञापन

पीपीपी मोड पर एमआरआई शुरू होने से जिला के मरीजों को सस्ते दाम पर जांच की सुविधा मिल सकेगी। मरीजों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें