फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी समालखा। जीटी रोड की दिल्ली लेन पर मन्नत ढाबा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों समालखा स्थित ससुराल से गन्नौर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गन्नौर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनका भतीजा प्रिंस चार जुलाई को अपनी पत्नी कौशल के साथ समालखा स्थित ससुराल आया था। देर रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पट्टीकल्याणा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से दोनों को समालखा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल पानीपत रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उन्हें दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अस्पताल ले गए। रविवार को प्रिंस की हालत बिगड़ने पर मैक्स अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी कौशल का उपचार जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग गया था।
विज्ञापन


हादसे में युवक घायल
इसी दौरान सोमवार सुबह समालखा में अज्ञात वाहन की टक्कर से रोहित नामक युवक घायल हो गया। उसे समालखा एसडीएच से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई खानपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चौटाला रोड के पास सड़क पार कर रही महिला श्रमिक की मोटरसाइकिल की टक्कर से गई जान
माई सिटी रिपोर्टर
थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में रविवार शाम चौटाला रोड स्थित एक फैक्टरी के बाहर सड़क पार कर रही महिला श्रमिक मंजूषा (51) की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मंजूषा के बेटे की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहने वाली 51 वर्षीय मंजूषा सिवाह गांव में किराये के मकान में रहकर चौटाला रोड स्थित एक टेक्सटाइल कंपनी में काम करती थीं। उनके बेटे दीपू ने पुलिस को बताया कि वह प्रिंस कंपनी में काम करता है। रविवार शाम करीब चार बजे वह मां को लेने के लिए उनकी फैक्टरी पहुंचा था। इसी दौरान मंजूषा फैक्टरी से निकलकर सड़क पार कर रही थीं। तभी सिवाह बस अड्डे की ओर से तेज गति से आई एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल मंजूषा को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल सहित मौके से भाग गया। थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष ने बताया कि मृतका के बेटे की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें