फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में रविवार रात करीब पौने 12 बजे जीटी रोड पर नांगलखेड़ी कट क पास सफेद रंग की कार ने मोटरसाइकिल चालक शहजाद (35) को टक्कर मार दी। हादसे में शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 12 बजे पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

सेक्टर-11 गौशअली शाह मोहल्ले के अल्ताफ ने बताया कि उनके भाई शहजाद सेक्टर-25 पार्ट-2 में एक फैक्टरी में काम करते थे। रविवार की रात को वह बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही पौने 12 बजे वह जीटी रोड पर नांगलखेड़ी कट के पास पहुंचे तो दिल्ली की ओर से आई सफेद रंग की कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। रात को करीब 12 बजे थाना सेक्टर पुलिस ने उन्हें हादसे की सूचना दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो शहजाद मृत अवस्था में थे।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें