फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार भाभी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिफाइनरी बाइपास पर सिंचाई विभाग के कार्यालय के सामने निजी बस ने मोटरसाइकिल सवार देवर भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में भाभी की मौत हो गई। देवर घायल हो गया। आरोपी बस चालक वहां से फरार हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शोंधापुर निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि वह पेशे से फोटोग्राफर है। वह दो भाई हैं। वह बुधवार को अपने बड़े भाई सुनील की पत्नी वंदना के साथ चुलकाना गांव में रिश्तेदारी में गया था। वह बुधवार को मोटरसाइकिल पर वापस अपने गांव शोंधापुर लौट रहे थे। रिफाइनरी बाइपास पर सिंचाई विभाग के कार्यालय के सामने निजी बस ने उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह मोटरसाइकिल समेत सड़क के किनारे गिर गया। उसकी भाभी वंदना सड़क पर गिर और उसे बस ने कुचल दिया। वंदना की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बस चालक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें