फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित

Fri, 17 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आईबी कॉलेज में यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ड्रग्स व तंबाकू निषेध विषय पर विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषण दिए। साथ ही भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने बताया कि नशा किसी का दुख दर्द कम करने का साधन नहीं है बल्कि नशा धीरे-धीरे व्यक्ति को समाप्त कर देता है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उपप्राचार्या डॉ. किरण मदान ने कहा कि नशा जीवन का नाश कर देता है। नशा मुक्त युवा ही मजबूत समाज और समृद्ध देश का निर्माण कर सकता है। यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब के संयोजक अजयपाल ने कहा कि इस क्लब का उद्देश्य ही युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। हम समय-समय पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम कराते हैं। विद्यार्थियों ने नशे के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए इससे दूर रहने का संकल्प लिया। डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. निर्मला व डॉ. नरवीर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मंच का संचालन सोनिया विरमानी के द्वारा किया गया। इस मौके पर राहुल, अजय, निशा गुप्ता, बिमला व विष्णु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें