फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इको की टक्कर में बाइकसवार सास और दामाद की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बापौली (पानीपत)। शिमला गुजरान गांव के पास इको गाड़ी की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार सास और दामाद की मौत हो गई। दामाद अपनी सास को नामुंड गांव से उत्तर स्थित शामली के इस्सापुर खुरगान गांव छोड़ने जा रहा था। थाना बापौली पुलिस ने इको चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

नामुंडा गांव की साहिरा ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करती है। उसकी मां शामली के इस्सापुर गांव की सकुलत (60) पिछले 15 दिनों से उसके पास रह रही थी। उसके पति हाकम अली (42) शुक्रवार को उसकी मां को छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल से शामली जा रहे थे। वे शिमला गुजरान गांव के पास पहुंचे तो सामने से इको चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी कुछ देर बाद मौत हो गई। आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गया। थाना बापौली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शनिवार को परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें