पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने मां-बेटे के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वीवर्स कॉलोनी की स्वर्णजीत कौर ने थाने में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी इंद्रा कॉलोनी में फैक्ट्री है। फैक्ट्री के सामने रमेश सुअरों का बाड़ा बना रहे थे। उन्होंने बाड़ा बनाने से रोका तो रमेश और उसके परिजनों ने ईंटों से हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से वह घायल हो गईं। उनका बेटा गगनदीप व भतीजा मंदीप बचाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो