फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाबरपुर में बंदरों ने युवक को जख्मी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर मंडी क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। लोगों के घरों से बाहर निकलते ही बंदर हमला बोल देते हैं। बुधवार को दुकान से घर जा रहे पवन पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने पवन की कमर पर काट दिया। उनको अस्पताल में दाखिल कराया है। इससे पहले रविवार और सोमवार को बंदरों ने बुजुर्ग महिला समेत तीन-चार महिलाओं पर हमला किया था। स्थानीय लोगों में बंदर पकड़ना शुरू न करने पर निगम के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

बाबरपुर मंडी के पवन ने बताया कि वह बुधवार सायं करीब चार बजे अपनी दुकान से घर जा रहा था। वह दुकान से कुछ दूर चला था कि एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बंदर ने उनके कंधों पर बैठकर कमर पर काट लिया। लोगों ने उनको बंदर से छुड़वाया, इससे पहले सोमवार को बाबरपुर मंडी की निर्मल देवी पर घर के बाहर गली में बंदर ने हमला कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें