फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नेपाल के युवक से रुपये और मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 जिमखाना क्लब के पास तीन बदमाशों ने नेपाल के एक युवक पर सूए से हमला कर उससे मोबाइल व एक हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित पैदल पुरानी अनाजमंडी से नई अनाजमंडी में जा रहा था। पीड़ित ने इस वारदात की शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नेपाल के मुगु जिले के गांव रोला निवासी प्रेम साही ने बताया कि वह कई साल से नई अनाजमंडी में आढ़ती के पास काम करता है। वह दुकान पर ही रहता है। वह बुधवार रात साढ़े आठ बजे पुरानी सब्जी मंडी से नई सब्जी मंडी में पैदल जा रहा था। जब वह जिम खाना क्लब के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। एक युवक ने उसके पेट में सूए से हमला कर दिया। इन युवकों ने उससे एक हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। वह घायल अवस्था में अपनी दुकान पर पहुंचा। उसके साथियों ने उसका जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें