फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह सचिव ने मतलौडा मंडी सचिव को किया सस्पेंड, लिफ्टिंग का टेंडर रद्द कर आढ़तियां को दी जिम्मेदारी

Thu, 13 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत/मतलौडा/समालखा। रबी के सीजन में अनाज मंडियों के दौरे में गृह सचिव खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज से आगे रहे। उन्होंने पानीपत, समालखा और मतलौडा अनाज मंडी का दौरा किया। गृह सचिव ने मतलौडा अनाज मंडी में खामियां मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव हकीकत कादियान को सस्पेंड कर दिया। मंडी में लिफ्टिंग की समस्या पर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का टेंडर रद्द कर आढ़तियों को ही लिफ्टिंग की जिम्मेदारी दे दी। पानीपत अनाज मंडी में बारदाने की भी समस्या मिली। इसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। समालखा मंडी में बैगों में खराब अनाज मिलने पर कई सौ कट्टों का दोबारा वजन कराया। हालांकि, मंत्री कर्णदेव कंबोज को मंडियों में सब कुछ सामान्य मिला।
विज्ञापन

गृह सचिव रामनिवास बुधवार को सबसे पहले पानीपत स्थित नई अनाज मंडी पहुंचे। यहां आढ़तियों ने उनके सामने बारदाने, गेहूं के उठान और चावल की फसल के भुगतान  की समस्या रखी। इस पर गृह सचिव ने मौके पर मौजूद सभी संबंधित अधिकारियों को 19 अप्रैल तक समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को बिना अनुमति अपने स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए। इस मौके पर उनके साथ डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे, एसपी राहुल शर्मा, एसडीएम विवेक चौधरी, डीएफएससी डॉ. प्रेमपाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
मतलौडा अनाज मंडी में अव्यवस्था देख भड़के
गृह सचिव रामनिवास 11 बजे मतलौडा अनाज मंडी पहुंचे। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण देशवाल और पूर्व प्रधान बलवान शेरा और सुरेंद्र मान ने गृह सचिव के सामने अपनी समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में तीन एजेंसियों को मंडी से गेहूं खरीद के आदेश दिए थे। एफसीआई का लिफ्टिंग का टेंडर न होने पर खरीद कैंसिल कर दी थी। अधिकारियों ने हैफेड और वेयर हाउस को खरीदने के आदेश दिए थे। आढ़तियों ने एजेंसियों से सहयोग की कही। सभी 127 दुकानों को दो हिस्सों में बांट दिया। आरोप लगाया कि हैफेड अधिकारी दो दिन ही खरीद करने की बात पर अड़े हैं, जबकि वेयर हाउस खरीदे गए गेहूं की लिफ्टिंग नहीं कर रहा। इससे मंडी में स्थिति बिगड़ रही है। इस पर गृह सचिव ने दोनों एजेंसियों के अधिकारियों को फटकार लगाई और मार्केट कमेटी सचिव से रिपोर्ट मांगी। लेकिन, मार्केट कमेटी सचिव हकीकत कादियान मौके पर नहीं मिले। आढ़तियों ने आरोप लगाया कि सचिव मंडी में नहीं आते। इस पर गृह सचिव ने मार्केट कमेटी सचिव को तुरंत सस्पेंड कर दिया। साथ में इसराना मार्केट कमेटी सचिव को मतलौडा अनाज मंडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया। इसके बाद लिफ्टिंग के बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट ली। मंडी ही हालत को देखते हुए गृह सचिव ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के टेंडर को तुरंत रद्द कर दिया। आढ़तियों से लिफ्टिंग के आसान तरीके पूछे। आढ़तियों ने कहा कि वे खुद भी लिफ्टिंग करा सकते हैं। बाजार के रेट से एक रुपये कम में लिफ्टिंग करा देंगे। इस पर गृह सचिव ने आढ़तियों को ही इसकी जिम्मेदारी देने के आदेश दिए। गृह सचिव ने इसके बाद समालखा स्थित नई अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गृह सचिव ने उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे को निर्देश दिए कि गेहूं के सीजन में किसानों की समस्या तुरंत दूर की जाए। यदि कोई अधिकारी कोताही बरते तो उन्हें बताया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें