फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एथलेिटक्स में मोहित ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। राजाखेड़ी गांव के मोहित ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में आयोजित की गई थी।
मोहित ने चार सौ और आठ सौ मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इससे पहले भी वह जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 25 पदक हासिल कर चुके हैं। वह तीन साल से एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिता राकेश फैक्टरी में काम करते हैं और मां सुनीता गृहिणी हैं। उन्होंने कोच युद्धवीर मलिक के साथ मिलकर गांव के स्कूल मैदान में एथलेटिक्स मैदान का निर्माण कराया।
कोच युद्धवीर मलिक ने बताया कि मोहित ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चार सौ और आठ सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। साथ ही उन्होंने इससे पहले जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 25 पदक हासिल किए हैं।
उन्होंने बताया कि वह साधारण परिवार से हैं। गांव के स्कूल मैदान में तीन से वह एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहे हैं। शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी संघर्ष कर इस मुकाम को पाया है।
विज्ञापन

खिलाड़ी मोहित ने बताया कि वह एथलेटिक्स में देश के लिए पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। जिसके लिए वह तीन साल से एथलेटिक्स में पसीना बहा रहे हैं। कोच युद्धवीर मलिक और परिवार के मार्गदर्शन से ही उन्होंने इन उपलब्धियोंं को हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि देश के खेल को बुलंदियों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें