फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बने मोहित बजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान की जिम्मेदारी मोहित बजाज को मिली है। वहीं महासचिव आशु दुआ बने हैं। एसोसिएशन का तीन साल का कार्यकाल 15 दिन पहले ही खत्म हुआ था।
विज्ञापन

इसको लेकर कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक बुधवार को की गई। जिसमें नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। बैठक में बताया कि पुरानी कार्यकारिणी को गत दिनों स्थगित कर दिया था। सभी पदाधिकारियों को साथ के साथ पद मुक्त कर दिया था। बुधवार को सर्वसम्मति के साथ मोहित बजाज को प्रधान, आशु दुआ को महासचिव , रमेश गिरधर को वरिष्ठ उप प्रधान, गिरीश माटा को उप प्रधान व राजीव बठला को खजांची बनाया। माेहित बजाज ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगी। दुकानदारों की समस्याओं का विधायक व अधिकारियों से मिलकर समाधान कराया जाएगा। दुकानदारों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर कवलजीत सिंह, विनय गुप्ता, रचित जग्गा, हितेश गुगलानी, कपिल खेत्रपाल, तरुण अरोड़ा, तरुण छाबड़ा, पंकज दुआ, परमजीत सिंह व कमल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें