फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रमुख चौराहों पर लगेंगे आधुनिक डिजिटल बिल बोर्ड, 42.37 लाख का टेंडर दोबारा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल बिल बोर्ड की संख्या और उनके प्रस्तावित स्थानों का उल्लेख नहीं है। यदि निगम से यह जानकारी मिल जाए तो खबर अधिक प्रभावी बन सकती है।
विज्ञापन



170 दिनों में पूरा होगा प्रोजेक्ट, सरकारी योजनाओं, ट्रैफिक एडवाइजरी और जनहित की सूचनाएं डिजिटल स्क्रीन पर होंगी प्रदर्शित

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। शहर के प्रमुख चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आधुनिक डिजिटल बिल बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं, यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों और जनहित से जुड़ी सूचनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। नगर निगम ने इस योजना को सिरे चढ़ाने की प्रक्रिया तेज करते हुए 42.37 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाले कार्य का टेंडर दोबारा जारी (रीकॉल) किया है।
पानीपत जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में नागरिकों तक महत्वपूर्ण प्रशासनिक सूचनाएं पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यम विकसित करने की योजना बनाई गई है। अभी तक इन सूचनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पारंपरिक होर्डिंग और बैनरों का सहारा लिया जाता है। इससे कई बार शहर में विज्ञापनों की भरमार के कारण अव्यवस्था की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

वहीं, जरूरी सूचनाओं को तुरंत प्रदर्शित करना भी संभव नहीं हो पाता। इसी को देखते हुए नगर निगम ने शहर के प्रमुख और व्यस्त स्थानों पर आधुनिक डिजिटल बिल बोर्ड स्थापित करने का निर्णय लिया है। निर्धारित अनुबंध के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को 170 दिनों में पूरा किया जाना है।


डिजिटल स्क्रीन पर मिलेंगी जरूरी सूचनाएं

डिजिटल बिल बोर्ड लगने से शहरवासियों तक प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी सूचनाएं तेजी से पहुंचाई जा सकेंगी। इन स्क्रीन पर सरकारी योजनाओं, पर्यावरण जागरूकता संदेशों, मौसम संबंधी अपडेट, ट्रैफिक एडवाइजरी और सुरक्षा से जुड़े संदेश प्रदर्शित किए जा सकेंगे।
डिजिटल व्यवस्था होने से फ्लेक्स और बैनर बार-बार बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इससे समय और संसाधनों की बचत के साथ शहर के सुंदरीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


वर्जन

शहर के प्रमुख स्थानों पर डिजिटल बिल बोर्ड लगाए जाने से सरकारी और जनहित से जुड़ी सूचनाएं आमजन तक आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी। इससे शहर के डिजिटल सूचना तंत्र को भी मजबूती मिलेगी। इस कार्य के लिए करीब 42.37 लाख रुपये का टेंडर रीकॉल किया गया है। -दीपक राणा, एमई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें